फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband beat wife for stopping him from talking to girl

Noida News: युवती से बात करने से रोका तो पति ने पीटा

Wed, 08 Jul 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Husband beat wife for stopping him from talking to girl
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने युवती से प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने कहा कि चौकी व थाने में शिकायत की पर कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने शिकायत लेकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पीड़िता मोनिका के पिता प्रमोद ने बताया कि खेड़ी गांव निवासी सुखवीर के साथ बेटी की शादी की थी। दोनों के दो बच्चे है। सोमवार को सुखवीर युवती से फोन पर बात कर रहा था। मोनिका ने विरोध किया तो उसने कमरे में बंद कर डंडों से मोनिका को पीटा। इस दौरान बच्चे चिल्लाते रहे। उन्होंने मारपीट के बाद पीड़िता को घर से निकालने का आरोप लगाया। कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed