{"_id":"6058fb3c8ebc3e8d04729321","slug":"husband-and-wife-who-took-loan-of-70-lakhs-from-fake-documents-arrested-noida-news-noi573004062","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज से 70 लाख का लोन लेने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज से 70 लाख का लोन लेने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद के लिए उपयोगी........
फर्जी दस्तावेज से 70 लाख का लोन लेने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
: इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से कराया था फर्जी नाम व कागज के आधार पर लोन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से फर्जी दस्तावेज के जरिए 70 लाख रुपये का लोन लेने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी पति-पत्नी सेक्टर-15 फरीदाबाद निवासी नितिन अग्रवाल और उसकी पत्नी शिल्पा अग्रवाल को रविवार रात कोतवाली फेज-3 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस मामले में कोतवाली फेज-3 में ही रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डीसीपी क्राइम ब्रांच अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के लीगल मैनेजर व पूर्व आईपीएस डॉ. डीके पांडेय ने कोतवाली फेज-3 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 में नितिन अग्रवाल ने कुछ लोगों से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा करते हुए अपनी प्रॉपर्टी किसी दूसरे शख्स को बेच दी। साजिश के तहत प्रॉपर्टी के दस्तावेज में खरीदार का नाम गलत लिखाया गया। इसके साथ ही खरीदार की पत्नी की जगह नितिन ने अपनी पत्नी का नाम लिखाया। इसके बाद इस प्रॉपर्टी पर इंडिया बुल्स से 70 लाख रुपये का लोन ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 2017 में भी एक अन्य फाइनेंस कंपनी से इसी तरह से लोन लिया। लोन की किश्तें जमा नहीं होने पर जब इंडिया ने जांच की तब फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।