फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hundreds of trees fell due to strong winds accompanying the rain.

Noida News: बारिश के साथ चली तेज हवा से सैकड़ों पेड़ टूटे

Thu, 11 Jun 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of trees fell due to strong winds accompanying the rain.
ग्रेटर नोएडा। बारिश के साथ चली तेज हवा से सैकड़ों पेड़ टूट गए। कुछ जगह पेड़ गाड़ियों और बिजली की लाइन पर भी गिरी हैं। इस कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सूरजपुर-कासना रोड, ग्रेनो वेस्ट की 130 मीटर व 60 मीटर रोड समेत अन्य हिस्सों में पेड़ गिरे हैं। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। सूरजपुर कस्बे में एक पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। उससे वहां बिजली आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार को एनपीसीएल की टीम ने बिजली लाइन को दुरुस्त किया। आंधी के दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। वहीं ग्रेनो का एक्यूआई भी ऑरेंज जोन से येलो जोन में आ गया है। ग्रेनो का एक्यूआई 146 रहा जो एक दिन पहले ऑरेंज जोन में 225 रहा था। वहीं नोएडा का 128 दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed