{"_id":"5fd25e088ebc3e3eb76089ac","slug":"hundreds-of-farmers-led-by-maharashtra-s-minister-of-state-mewat-news-noi553233686","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के राज्यमंत्री की अगुवाई में पहुंचे सैकड़ों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र के राज्यमंत्री की अगुवाई में पहुंचे सैकड़ों किसान
विज्ञापन
नूंह। कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में चल रहे किसानों के प्रदर्शन का समर्थन देने महाराष्ट्र के राज्यमंत्री बच्चू भाउ कड़ू के नेतृत्व में आए तीन सौ किसानों को पुलिस ने सुनहेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया। पुलिस ने किसानों को कोविड-19 के नियमों का हवाला देते हुए समझाया, लेकिन वे लोग आगे जाने पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों को ही जिले की सीमा में प्रवेश की अनुमति दी।
पुलिस को जैसे ही किसानों के जत्थे के आने की सूचना मिली, वैसे ही पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनियां पुलिस बल के साथ सुनहेड़ा बार्डर पर पहुंच गए। इसके अलावा राजस्थान के पुलिस अधिकारी सुमित मेडा व पुन्हाना के डीएसपी विवेक चैधरी, एसडीएम कुलबीर सिंह आदि भी मौके पर पहुंच गए। किसानों का नेतृत्व कर रहे महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक व राज्यमंत्री बच्चू भाउ कड़ू से प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत कर कोविड-19 के नियमों का हवाला देते हुए उन्हें भीड़ के साथ सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बहस चलती रही। लेकिन किसान नहीं माने और आगे बढ़ाने पर अड़े रहे। बाद में करीब दो दर्जन दोपहिया वाहनों को ही पलवल सीमा में प्रवेश की अनुमति दी गई।
महाराष्ट्र के राज्यमंत्री बच्चू भाउ कड़ू ने बताया कि जब उनका जत्था महाराष्ट्र से चला, तो उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस ने काफी परेशान किया जबकि मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस और सरकार ने उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया। भरतपुर में उन्होंने रक्तदान भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो कृषि कानून बिल लेकर आ रही है, वह किसानों के खिलाफ है। उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इन बिलों को वापस नहीं ले लेती।