फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Humidity will decrease this week, there will be relief from heat.

Noida News: इस सप्ताह कम होगी उमस, गर्मी से मिलेगी राहत

Mon, 22 Sep 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Humidity will decrease this week, there will be relief from heat.
-नवरात्र शुरू होते ही मौसम में होने लगा बदलाव, कम होगा तापमान
विज्ञापन

-----
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नवरात्र शुरू हो गए हैं और मौसम में बदलाव भी होने लगा है। अक्तूबर आने तक हल्की सर्दी का एहसास होने लगेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। बारिश की संभावना नहीं बन रही है लेकिन हल्की बूंदाबांदी और हवाएं चल सकती हैं।


आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले 35 डिग्री से अधिक तापमान रहा था। इसके साथ ही आद्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें कि नवरात्र की शुरुआत होते ही मौसम में बदलाव होने लगा है। तापमान में कमी दिखाई दे रही है लेकिन तेज धूप में निकलने पर लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सुबह से धूप निकल रही है और शाम तक तेज धूप रहती है लेकिन रात होते ही कूलर और एसी में ठंडक का एहसास होता है। ऐसे में लोग पंखा चलाकर सो रहे हैं। गौरतलब है कि फिलहाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा मध्यम स्थिति में बनी हुई है लेकिन आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में दर्ज हो सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 163 और ग्रेटर नोेएडा का एक्यूआई 192 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed