फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Hum Sabne Thana Hai, Mewat has to be taken forward', officials and students decided to walk 10 km to increase enrollment in schools

‘‘हम सबने ठाना है, मेवात को आगे बढ़ाना है’, स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए अधिकारियों और छात्रों ने तय की 10 किमी पैदल यात्रा

Fri, 01 Apr 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
'Hum Sabne Thana Hai, Mewat has to be taken forward', officials and students decided to walk 10 km to increase enrollment in schools
पदयात्रा के जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अब्दुल रहमान खंड शिक्षा अधिकारी सदीक अहमद सहित अन्य पदाधिकार - फोटो : Mewat
नूंह। जिले में ड्राप आउट रोकने और स्कूलों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को शिक्षा के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए नूंह खंड के गांव रेहना स्कूल से जिला सचिवालय तक 10 किलोमीटर पैदल यात्रा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अब्दुल रहमान खान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और नूंह खंड शिक्षा अधिकारी सद्दीक अहमद के अलावा रेहना, टपकन, सौंख, बीवां, शाहपुर नंगली, मेवात मॉडल स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ‘हम सबने ठाना है, मेवात को आगे बढ़ाना है’ आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

यात्रा सुबह 8 बजे से शुरू होकर चार घंटों में जिला सचिवालय पहुंची। ग्रामीणों ने कई जगहों पर इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। बच्चों ने हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बच्चों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों में एक नया उत्साह देखा गया। लोगों ने गर्मी को देखते हुए बच्चों को जगह-जगह पर ठंडा पानी पिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। ‘हम सबने ठाना है, मेवात को आगे बढ़ाना है, जन-जन की यही आवाज, पढ़ा लिखा हो हमारा समाज’ के गगनभेदी नारों के साथ पद यात्रा में बच्चों का हुजूम चलता दिखा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अब्दुल रहमान व खंड शिक्षा अधिकारी सद्दीक अहमद ने कहा कि अब समय के साथ लोगों को बदलना होगा। शिक्षा से ही किसी भी क्षेत्र व समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। आजादी के दशकों बाद आज शिक्षा के लिए लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजना होगा। सरकार व शिक्षा विभाग उनके हितों के लिए सदैव तत्पर है। लोग अपनी सोच को बदलकर आगे बढ़े। निश्चित तौर पर आने वाला समय जिला का स्वर्णिम होगा। इसमें कोई संदेह नहीं।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान नूंह सिटी व सदर पुलिस की टीम के सदस्य पूरी तरह से सतर्क रहे। 10 किलोमीटर लंबे सफर के बाद जिला सचिवालय पहुंचे छात्र-छात्राओं व शिक्षा विभाग के अधिकारियों का उपायुक्त अजय कुमार, नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा प्रवेश संकल्प पैदल यात्रा इस क्षेत्र में जागरूकता का कार्य करेगी। इस मौके पर टपकन स्कूल के प्राचार्य फरियाद मोहम्मद, एबीएस फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर नवीन लाठर, प्रवक्ता अशरफ हुसैन, सफी मोहम्मद असाईसीका, प्रवक्ता दिनेश गोयल, हेड मास्टर रहीश खान, हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया, एसआरफ फाउंडेशन, चेतनालय चाइल्ड संस्था सहित अन्य ने अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed