{"_id":"653c1013b86b468ba906be3a","slug":"huge-quantity-of-firecrackers-recovered-from-two-warehouses-in-dadri-report-filed-grnoida-news-c-23-1-noi1091-19917-2023-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida: अवैध पटाखों की दो फैक्टरियों पर छापा, लाखों के पटाखे बरामद; कई पर मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: अवैध पटाखों की दो फैक्टरियों पर छापा, लाखों के पटाखे बरामद; कई पर मामले दर्ज
Sat, 28 Oct 2023 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:01 AM IST
सार
गौतमबुद्ध नगर के दादरी इलाके में अवैध पटाखों की दो मिनी फैक्टरियों पर प्रशासन ने छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में पटाखें बरामद हुए। पुलिस ने दो व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दादरी में अवैध रूप से पटाखों की दो मिनी फैक्टरियां चलाई जा रही थीं। पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखें बरामद किए हैं। मामले में दो व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अवैध कारोबार जुटे दोनों के सहयोगियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को पुलिस ने जारचा रोड और बिसाहडा रोड़ पर संदीप गोयल की मिनी फैक्टरी पर छापा मारकर लाखों रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर के एक मकान में चलाई जा रही लोकेश गर्ग की अवैध फैक्टरी से 315 पैकेट पटाखे बरामद हुए। जिनकी कीमत लाखों रुपये है।
पुलिस ने दोनों मिनी फैक्टरी संचालकों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों के पास पटाखे की बिक्री और भंडार करने का लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने बताया कि दोनों कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दो दशक से हो रहे हैं हादसे, नहीं ले रहे सबक
करीब 20 वर्ष पहले नगर में अवैध पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री में धमाके से एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। इस साल भी जगन्नाथ शोभा यात्रा के दौरान पटाखे के विस्फोट होने से युवक की मौत हो गई थी। जबकि एक घायल हो गया था। वहीं इस बीच कई बार गोदामों में अवैध रूप से रखे पटाखे भी बरामद किए गए हैं।