{"_id":"68fa7be18370617575036c5a","slug":"hr14x-0001-number-fetched-a-bid-of-rs-31-lakh-na-news-c-16-pkl1010-852271-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एचआर14एक्स 0001 नंबर के लिए 31 लाख की लगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एचआर14एक्स 0001 नंबर के लिए 31 लाख की लगी बोली
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के लोगों में गाड़ी के वीआईपी नंबर को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों परिवहन विभाग ने कुछ वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी कराई। इसमें एचआर 14 एक्स 0001 नंबर के लिए 31 लाख रुपये की बोली लगाई गई। इस नंबर की बोली में कुल 15 लोगों ने हिस्सा लिया था और इसका रिजर्व प्राइज पांच लाख रुपये था।
अब बोलीदाता के शनिवार तक पैसे जमा कराने के बाद उसे यह नंबर अलॉट होगा। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब हरियाणा के किसी नंबर के लिए 31 लाख रुपये की बोली लगाई गई है।
इसके अलावा एचआर 91डी 0001 नंबर के लिए 22 लाख 70 हजार रुपये की बोली लगाई गई। इसका रिजर्व प्राइज भी पांच लाख रुपये था। यह बोली घरौंडा के किसी व्यक्ति ने लगाई है। इसमें कुल 11 लोगों ने हिस्सा लिया। तीसरे नंबर एचआर 88 बीबी 800 के लिए अधिकतम बोली 20 लाख रुपये लगाई गई। इसका रिजर्व प्राइज 20 हजार रुपये था। इस नंबर के लिए कुल 15 लोगों ने बोली लगाई।
विज्ञापन
चौथा नंबर एचआर 26 एफडब्ल्यू 0007 रहा। इसका रिजर्व प्राइज डेढ़ लाख रखा गया था और इसके लिए अधिकतम बोली 19 लाख रुपये लगी। इसी तरह एचआर 26 एफडब्ल्यू 0009 के लिए भी 19 लाख रुपये की बोली लगाई गई। इसके अलावा एचआर 10 एएक्स 0007 के लिए 17 लाख, एचआर 44 पी 0009 के लिए 13 लाख और एचआर 88 बी 8880 के लिए 12,12,000 रुपये की बोली लगाई गई।