{"_id":"69e0efc6e0c5a8bbca06b19d","slug":"hpv-vaccine-being-administered-at-nine-health-centers-grnoida-news-c-1-noi1095-4173139-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर लग रही एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर लग रही एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन
-जिले की 6 सीएचसी, जिला अस्पताल, जिम्स और चाइल्ड पीजीआई में लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन
नोएडा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। वैक्सीन लगवाने वाली किशोरियों की संख्या में कमी के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 9 स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन लगानी शुरू कर दी गई है। वैक्सीन 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को लगाई जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भंगेल, बिसरख, दादरी, बादलपुर, बादलपुर, जेवर, दाढ़ा कासना शामिल हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल, जिम्स अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई में वैक्सीन लगाई जा रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि सबसे पहले एचपीवी वैक्सीन लगने का कार्य जिला अस्पताल में शुरू हुआ था। इसके बाद चाइल्ड पीजीआई और जिम्स अस्पताल में भी यह वैक्सीन लगनी शुरू हो गई। हालांकि यहां पर भी लाभार्थी किशोरियां कम ही पहुंच रही थीं ऐसे में जिले की 6 सीएचसी पर भी वैक्सीन की सुविधा शुरू कर दी गई है। ब्यूरो