फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   HPV vaccination is essential

Noida News: किशोरावस्था में एचपीवी और गर्भावस्था में टीडी का टीका जरूरी

Sat, 30 Aug 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccination is essential
-(राष्ट्रीय टीकाकरण जागरूकता माह पर विशेष)
विज्ञापन

-डॉक्टरों ने बताया कब लगवाएं कौन सा टीका और लगवा सकते हैं कितनी डोज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बच्चों के जन्म के बाद से उनके टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, लेकिन कई अभिभावक किशोरावस्था में बच्चों का टीकाकरण करवाना भूल जाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि किशोरावस्था से लेकर के युवावस्था और वृद्धावस्था के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाए, ताकि आने वाले समय में विभिन्न बीमारियों से बचाव हो सके।



भंगेल सीएचसी की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने बताया कि कुछ लोग यह सोचते हैं कि बचपन में हुए टीकाकरण के बाद किशोरावस्था और युवावस्था में यदि बेहतर डाइट लेंगे और एक्सरसाइज करेंगे तो किसी तरह की बीमारियां नहीं होंगी, लेकिन कुछ टीके ऐसे होते हैं जो बहुत जरूरी होते हैं और यह बड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इन्हें लगवाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
विज्ञापन

-----------
9 से 14 साल की उम्र में एचपीवी टीका

डॉ. मीरा पाठक ने बताया कि 9 साल से 14 साल की उम्र में लड़कियों को एचपीवी का टीका जरूर लगवा लेना चाहिए। यह टीका ह्यूमन पेपिलोमावायरस से बचाता है। 9 से 14 साल की उम्र तक टीके की दो डोज लगाई जाती हैं। यदि टीकाकरण में देरी हो गई है और उम्र 15 साल से अधिक हो गई है तो इस टीके की तीन डोज लगाई जाएंगी। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
गर्भावस्था में लगवाएं टीडैप
गर्भावस्था में टिटनेस और डिप्थीरिया (टीडी) का टीका जरूर लगवाना चाहिए। यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम में बदलाव होने पर टिटनेस के टीके की जगह टिटनेस और डिप्थीरिया (टीडी) का टीका लगता है। इसकी पहली डोज प्रेग्नेंसी पता चलने के तुरंत बाद और दूसरी डोज 28 दिन के बाद लगती है। अगर दूसरी प्रेग्नेंसी 3 साल के पहले है तो टीडी की सिर्फ 1 बूस्टर डोज लगेगी और 3 साल के बाद प्रेग्नेंसी होती है तो 2 डोज लगती हैं।

-----------
टायफाइड और टिटनेस का टीका लगवाएं
सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल की फिजिशियन डॉ. नूपुर जैन ने बताया कि टीकाकरण विभिन्न बीमारियों से बचाता है और बीमारियों की सीवियरटी कम करता है। टायफाइड और हेपेटाइटिस ए का टीका हम कभी भी लगवा सकते हैं। हालांकि टायफाइड का टीका दो तरह का होता है। इसमें एक टीका एक बार ही लगता है और दूसरा टीका हर दो साल में लगवाना होता है। इस संबंध में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा कुत्ते, बंदर या बिल्ली के काटने पर रेबीज का टीका जरूर लगवाएं। टिटनेस का टीका हर पांच साल में एक बार जरूर लगवाना चाहिए।
-----------
अन्य जरूरी टीके
-फ्लू वैक्सीन हर साल लगवाएं। यह वायरल इंफेक्शन और फ्लू की सीवियरटी कम करता है।

-जिन्हें बचपन में नहीं लगा है वह किसी भी समय हेपेटाइटिस बी का टीका लगवा सकते हैं।

-40 साल तक महिलाएं एचपीवी का टीका जरूर लगवा लें।

-60 साल में न्यूमोकोकल का टीका जरूर लगवाए, यह निमोनिया से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed