फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   How a sea swimmer drowned in a swimming pool

Noida News: समुद्र में तैरने वाला सीए स्वीमिंग पूल में कैसे डूबा

Mon, 15 Apr 2024 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
How a sea swimmer drowned in a swimming pool
- सेक्टर-16 के एपीजे स्कूल के स्वीमिंग पूल में हुए हादसे के 10 माह बाद केस दर्ज, परिजनों ने मामले को बताया संदिग्ध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल के स्वीमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत के मामले में दस महीने के बाद कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। हालांकि 10 महीने बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि समुद्र में तैरने वाले सीए निशांत कुमार (33) की मौत स्वीमिंग पूल में कैसे हो गई। अब तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने वाली कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच करेगी।
मूल रूप से छपरा, बिहार निवासी जयप्रकाश ने कोर्ट में दी अर्जी में कहा कि बड़ा बेटा निशांत सेक्टर-44 के न्यू कमर्शियल बिल्डिंग में रहता था। निशांत के पास फिस्टो स्वीमिंग क्लब की मेंबरशिप थी। 22 जून 2023 को सुबह छह बजे के करीब वह स्वीमिंग करने गए थे। फिस्टो स्विमिंग क्लब की ओर से एपीजे स्कूल के स्वीमिंग पूल में तैराकी कराई जाती है। निशांत की यहीं पर तीन फीट गहने पानी में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि जब बेटे की तीन फीट गहरे स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत के बारे में पता चला तब उसे विश्वास नहीं हुआ। हादसे के एक दिन पहले निशांत ने परिजनों से रात 9 बजे 36 मिनट बात की थी। इस दौरान निशांत ने परिजनों से बताया कि वह पूरी तरह से फिट है। अगले दिन सुबह पांच बजे के करीब किसी अनजान व्यक्ति की कॉल निशांत के पास आई। जिसके बाद वह छह बजे स्वीमिंग पूल चला गया,जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत निजी अस्पताल ले जाने के पहले ही हो चुकी थी। गौतमबुद्ध नगर में ही निशांत का पोस्टमार्टम हुआ और गृह जनपद में उसका अंतिम संस्कार किया गया था। युवक की मां बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और बीमार रहने लगी। निशांत के पिता का दावा है कि उसका बेटा शौकिया तैराक था। वह समुद्र में भी कई बार तैराकी कर चुका था। ऐसे में महज तीन से चार फीट पानी में डूबने से उसकी मौत का होना कई शंकाओं को जन्म दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कहा : आज तक नहीं मिला वीडियो, पुलिस ने नहीं की मदद
परिजनों के मुताबिक स्वीमिंग पूल का वीडियो प्राप्त करने के लिए उन्होंने कई बार एपीजे स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया। अभी तक उन्हें वीडियो उपलब्ध नहीं कराया गया है। आरोप है कि स्थानीय थाने में भी शिकातय पर सुनवाई नहीं हुई थी। जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed