फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Housing census 50 percent complete; Authority also steps up efforts.

Noida News: मकानों की जनगणना 50 प्रतिशत पूरी, प्राधिकरण भी बढ़े आगे

Wed, 10 Jun 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Housing census 50 percent complete; Authority also steps up efforts.
जिले के कुल 12 क्षेत्रों में से 6 जगह 100 प्रतिशत काम पूरा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में जनगणना-2027 के तहत मकानों की गणना का काम 50.85 प्रतिशत पूरा हो गया है। हालांकि अब 10 दिन बाकी हैं। इस दौरान जिले को बाकी 50 प्रतिशत काम पूरा करना होगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कारण काम पिछड़ा हुआ है, लेकिन पिछले कुछ दिन में दोनों प्राधिकरण का काम 40 और 50 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। उधर जिले के कुल 12 क्षेत्रों में से 6 जगह पर जनगणना का काम 100 प्रतिशत पूरा हो गया है।

जनगणना-2027 के तहत जिले में मकानों की सूची और गणना करने का काम चल रहा है। 22 मई से 20 जून के बीच काम पूरा करना है। पहले 13 दिन के अंदर केवल 21 प्रतिशत काम पूरा हुआ था, लेकिन यह संख्या बढ़कर 50 प्रतिशत पहुंच गई है। हालांकि 50 प्रतिशत काम पूरा करने में 20 दिन का समय निकाल दिया। अब 10 दिन बाकी हैं और सभी के सामने बाकी 50 प्रतिशत काम पूरा करने की चुनौती है। सबसे बुरा हाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र का था। नोएडा में 2284 ब्लॉक हैं। यहां अब 34.37 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। वहीं ग्रेनो प्राधिकरण में 2404 ब्लॉक हैं। यहां 1036 ब्लॉक में गणना का काम पूरा हो गया है जो 43.09 प्रतिशत है।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत जहांगीरपुर, बिलासपुर, जेवर व दनकौर, जेवर तहसील, नगर पालिका दादरी में जनगणना का काम पूरा हो गया है। बाकी तहसील सदर का काम भी 100 प्रतिशत होने वाला है। वहां 96.77 प्रतिशत गणना हो चुकी है। नगर पंचायत रबूपुरा में 83.33 प्रतिशत, यमुना प्राधिकरण में 89.69 प्रतिशत और दादरी तहसील में 89.08 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अफसरों का कहना है कि अगले 10 दिन में मकानों की गणना का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed