फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   House tax will not be levied before 2022 on the basis of GIS survey

Noida News: जीआईएस सर्वे के आधार पर 2022 से पहले का नहीं लिया जाएगा गृहकर

Sat, 13 Sep 2025 03:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
House tax will not be levied before 2022 on the basis of GIS survey
समीक्षा बैठक में मौजूद महापौर और नगर आयुक्त।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। महापौर ने कहा कि जीआईएस सर्वे के आधार पर गृहकर साल 2022 से ही लिया जाएगा। इससे पहले से वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित कर्मचारी-अधिकारी पर कार्रवाई होगी। यह निर्देश उन्होंने शुक्रवार नगर निगम मुख्यालय में गृहकर वसूली समीक्षा बैठक में दिया।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि कई भवन स्वामी भुगतान कर देने के बाद भी बार-बार बिल पुनरीक्षण की शिकायतें कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। अब जीआईएस सर्वे समाप्त हो चुका है। ऐसे में गृहकर की पुष्टि और पुनरीक्षण के लिए राजस्व निरीक्षक स्वयं स्थल पर जाकर सत्यापन करें। यह देखने को मिला है कि लोगों ने साल 2024-25 तक का गृहकर जमा कर दिया है, उसके बाद उन्हें बढ़ा बिल दिया जा रहा है। यह गलत है। अब अगर ऐसा कोई भी प्रकरण सामने आएगा तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। गृहकर वसूली को बढ़ाने के लिए भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए और कम वसूली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

--
बड़े बकायेदारों पर हो पहले कार्रवाई : महापाैर ने कहा कि वसूली की प्राथमिकता में बड़े प्रतिष्ठानों, होटल, दुकानें, व्यावसायिक भवन, स्टेडियम और सरकारी भवन होने चाहिए। छोटे आवासीय भवनों को प्राथमिकता का लक्ष्य न बनाएं। गृहकर नामांतरण के कामों में ढिलाई पर भी नाराजगी जताई और तेजी लाने को कहा। महापौर ने ये भी कहा कि एक राजस्व निरीक्षक एक ही वार्ड में तीन वर्ष से अधिक न तैनात हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोबारा न हो अतिक्रमण : महापौर ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर असंतोष जताया। कहा कि नगर निगम की कार्रवाई प्रभावी नहीं दिख रही है, क्योंकि हटाए जाने के बाद भी अतिक्रमण दोबारा हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed