फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hours spent in front of the screen, vision blurring.

Noida News: स्क्रीन पर घंटों का सफर, धुंधली हो रही नजर

Mon, 13 Jul 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Hours spent in front of the screen, vision blurring.
स्क्रीन पर घंटों का सफर, धुंधली हो रही नजर
विज्ञापन

- राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में प्रतिदिन दर्ज हो रहे 15 से 20 केस
-आंखों में ड्राईनेस, नजर कमजोर होना और सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो रहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। घंटों ऑनलाइन रहकर मोबाइल पर रील्स देखने का शौक आंखों की रोशनी कम कर रहा है। इससे सबसे अधिक प्रभावित बच्चे हो रहे हैं। यह लत युवाओं की भी रोशनी तेजी से चुरा रही है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में प्रतिदिन ओपीडी में 15 से 20 केस दर्ज हो रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को पास की चीजें दिखने और दूर की धुंधली नजर आने की समस्या के उपाय बता रहे हैं। उनका कहना है कि मायोपिया की इस बीमारी से बचने के लिए मोबाइल और टीवी देखने का समय कम करें। बच्चों में मोबाइल की लत और युवाओं में घंटों लैपटॉप पर बिताने के कारण आंखों की समस्या बढ़ी है।


नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि रील्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोगों का ध्यान लंबे समय तक भटके नहीं। इसलिए लोग लंबे समय तक बिना पलक झपकाए स्क्रीन पर देखते रहते हैं। रील्स देखने से पलक झपकाना करीब 50% तक कम हो जाता है। इससे आंखों में ड्राईनेस, नजर कमजोर होना और सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर इस हैबिट्स पर कंट्रोल नहीं किया गया तो इससे आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा घंटों मोबाइल देखने को कम उम्र में ही बच्चे मायोपिया का शिकार बनते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पलक झपकाना आंखों की नमी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। सामान्य तौर पर, हम एक मिनट में 15-20 बार पलक झपकाते हैं, लेकिन जब हम मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर ध्यान लगाते हैं, तो यह घटकर 5-7 बार प्रति मिनट रह जाता है।
विज्ञापन


आंखों को ऐसे बचाएं
20-20-20 रूल अपनाएं- हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें
पलक झपकाने की आदत डालें- स्क्रीन देखते समय बार-बार पलक झपकाने की कोशिश करें
ब्लू लाइट फिल्टर लगाएं- मोबाइल और लैपटॉप पर नाइट मोड या ब्लू लाइट फिल्टर ऑन करें
स्क्रीन टाइम कम करें- दिनभर में 1-2 घंटे का डिजिटल ब्रेक जरूर लें
आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें- आंखों की नमी बनाए रखने के लिए डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed