{"_id":"689c8a5ce2740f83da0dad02","slug":"hotels-restaurants-offices-will-also-open-in-the-city-bus-terminal-noida-news-c-1-gnd1002-3281638-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिटी बस टर्मिनल में होटल, रेस्तरां, ऑफिस भी खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिटी बस टर्मिनल में होटल, रेस्तरां, ऑफिस भी खुलेंगे
विज्ञापन
प्राधिकरण को महीने में एक करोड़ रुपये से ज्यादा किराया मिलने की उम्मीद
नोएडा। सेक्टर-82 में बनी सिटी बस टर्मिनल इमारत के ऊपरी तल होटल, रेस्तरां और ऑफिस खोलने के लिए किराये पर दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होगा। यानी भूतल से सिटी बसों का संचालन होगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत से एक करोड़ रुपये महीने से ज्यादा किराया मिलने की उम्मीद है।
सिटी बस टर्मिनल की इमारत 165 करोड़ रुपये से 31 हजार वर्ग मीटर में बनी हुई है। परिवहन निगम ने इसे टेकओवर करने से ही हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद से सिर्फ चार बसें परिवहन निगम चलवा रहा है। एक साइबर क्राइम का दफ्तर खुला है। बाकी पूरी इमारत खाली पड़ी है। सिटी बस टर्मिनल इमारत तीन भागों में बटी है। इसमें भूतल, पहला और दूसरा तल शामिल है। भूतल पर बस संचालन की पूरी व्यवस्था है।