{"_id":"68c1c5e2c2e2c999440a3114","slug":"honor-ceremony-for-talented-girl-students-in-womens-college-na-news-c-128-1-slko1008-144028-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला महाविद्यालय में प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला महाविद्यालय में प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए सम्मान समारोह
विज्ञापन
चोपटा। महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए अध्यापक। संवाद
- फोटो : स्रोत-पुलिस
चोपटा। चौधरी कुरड़ा राम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में प्रतिभाशाली छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची में शामिल दिव्या बैनिवाल, सपना, रेखा, गायत्री छात्रा को सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक डाॅ. जसवीर सिंह जाखड़ व अजय कुमार ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं ने सीडीएलयू की टॉप-10 की लिस्ट में अपना स्थान बनाया है।
एमए इतिहास प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या बेनीवाल ने 78 प्रतिशत अंक के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा सपना ने 76 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज के राजनीति विज्ञान की द्वितीय वर्ष की छात्रा रेखा ने 73 प्रतिशत के साथ पांचवां व गायत्री 72.60 प्रतिशत अंक के साथ आठवें स्थान पर रही है।
छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान राजेश कुमार, डायरेक्टर वेदप्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य डाॅ. दलजीत सिंह ने सभी छात्राओं को, सभी अभिभावकों को अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर सुशीला हुड्डा, सविता रानी, सुनीता, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।