{"_id":"69187dee7676486702030695","slug":"homeless-will-get-safe-shelter-in-winter-noida-news-c-340-1-del1004-112600-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठंड में बेघरों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठंड में बेघरों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय स्थल
विज्ञापन
विंटर एक्शन प्लान के तहत पीडब्ल्यूडी ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ठंड में बेघरों और जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विंटर एक्शन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न शेल्टर होम्स के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
पीडब्ल्यूडी के शाहदरा बिल्डिंग मेंटेनेंस डिवीजन के कार्यकारी अभियंता बृजेश कुमार शर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी के रूप में उनकी जिम्मेदारियों में शेल्टर होम्स की स्थिति की निगरानी, आवश्यक मरम्मत और सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बेघरों को समय पर आश्रय मिल सके इसके लिए समन्वय स्थापित करना व संबंधित विभागों को नियमित रिपोर्ट देना शामिल होगा। सरकार के निर्देशों के अनुसार नोडल अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि ठंड के दौरान किसी भी शेल्टर होम में भीड़भाड़, खराब व्यवस्था या संसाधनों की कमी न हो। जरूरत पड़ने पर राहत सामग्री, कंबल और अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाने में भी प्रमुख भूमिका निभाएंगे।