फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Home quarantine done to 29 people who came from abroad

विदेश से आए 29 लोगों को किया होम क्वारंटीन

Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine done to 29 people who came from abroad
नूंह। ओमिक्रॉन वायरस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। जिले के विभिन्न खंडों में अभी तक विदेशों से कुल 29 लोग आए है। जिनमें से 24 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को कई देशों से जिले में पहुंचे पांच लोगों की जांच नहीं कराई गई है। इनकी जांच आज नलहड मेडिकल कॉलेज में कराई जाएगी। इनकी रिपोर्ट के बृहस्पतिवार को आने की उम्मीद है। विदेशों से आने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। ओमिक्रॉन वायरस को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किसी प्रकार की लापरवाही के मूड में नहीं है। विदेश से जिले में 28 नवंबर के बाद में 29 लोग आए हैं। फिलहाल सभी को स्वस्थ बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर कड़ी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

विदेश से आने वाले किसी ट्रैवल की जांच रिपोर्ट यदि पॉजिटिव आती है तो उनकी जिनोम सिक्वैंसिंग जांच करवाई जाती है। ऐसे लोगों के सैंपल को नल्हड मेडिकल कॅालेज से जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा जाता है। इस जांच से यह पता किया जाता है कि कौन से वायरस से पीड़ित ग्रसित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विदेश से आए लोगों को 14 दिनों तक घरों से बाहर न निकलने दें। विदेश से आने वालों के नजदीक लोग न जाएं। मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से लोग बचें।
विज्ञापन

-------
जिले में 28 नवंबर के बाद से अभी तक कुल 29 व्यक्ति विदेशों से आए हैं। इनमें 24 की आरटीपीसीआर जांच कर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। 24 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 5 लोगों की जांच बुधवार को होगी। विदेशों से आने वाले सभी लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed