फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hitesh Kumar shines in Taekwondo

Noida News: उभरते खिलाड़ी<bha>--</bha> ताइक्वांडो में चमक बिखेर रहे हीतेश कुमार

Mon, 29 Sep 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Hitesh Kumar shines in Taekwondo
नोएडा(संवाद)। मेहनत और अनुशासन खेल की दुनिया में सफलता की असली कुंजी हैं। यही मंत्र अपनाकर ग्रेटर नोएडा के हीतेश कुमार ताइक्वांडो जैसे कठिन खेल में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। महज 13 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने जिला और राज्य स्तर की कई पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

कुलेसरा, ग्रेटर नोएडा निवासी हीतेश एमआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे खेलों पर भी उतना ही ध्यान देते हैं। प्रतिदिन सुबह-शाम वह शहर के मैदान में अपने कोच कुद्दश अली और राहुल के मार्गदर्शन में कठिन अभ्यास करते हैं। उनकी मेहनत और लगन देखकर प्रशिक्षक मानते हैं कि आने वाले वर्षों में हीतेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। खेल के प्रति अपने जुनून के बारे में हीतेश कहते हैं कि हर बच्चे को मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करनी चाहिए। यह न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि आत्मरक्षा की कला भी सिखाता है। उनकी सफलता के पीछे परिवार का भी पूरा सहयोग है। माता रीना देवी और पिता अशोक कुमार सिंह हमेशा उन्हें अनुशासन और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के खेलप्रेमियों को हीतेश से बड़ी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि आने वाले समय में वह कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed