{"_id":"5d178f3a8ebc3e3c7d7ff1d0","slug":"hit-electrician-for-no-issue-mewat-news-noi4462890130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर बिजली कर्मचारियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर बिजली कर्मचारियों से मारपीट
विज्ञापन
मामूली बात परबिजली कर्मचारी से मारपीट
पुन्हाना। मामूली बात पर एक बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट करने और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। बिजली निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए निगम के एसडीओ ने पिनगवां थाने मेें लिखित शिकायत दे दी है।
पुन्हाना उपमंडल के गांव बूबलहेडी स्थित 33 केवी पावर हाउस पर कार्यरत कर्मचारी नीरज एसए ने बताया कि
शुक्रवार सुबह आरोपी ने फोन कर पूछा कि बूबलहेड़ी गांव में बिजली क्यों नहीं। जिसपर नीरज ने जवाब दिया कि शेडयूल के हिसाब से दोपहर एक बजे बिजली आ जाएगी। इसके बाद आरोपी ने फोन पर ही गाली गलौच की साथ ही मारपीट कर मोबाइल छीन लिया।
वहीं बिजली निगम के एसडीओ ने बताया कि कर्मचारी नीरज ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी है। बूबलहेड़ी के रहने वाले आरोपी मिस्सल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिनगवां थाने को लिखित में शिकायत दे दी है। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो कर्मचारी यूनियन मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने हड़ताल करने की भी चेतावनी दी। पिनगवां थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।