फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hit and run

Noida News: पहले दंपती को मारी टक्कर, फिर महिला इंजीनियर पर चढ़ा दी कार

Tue, 30 Apr 2024 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
hit and run
हिट एंड रन: फोटो--
विज्ञापन

पहले दंपती को मारी टक्कर, फिर महिला इंजीनियर पर चढ़ा दी कार
-ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 16बी स्थित पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड की घटना
-मॉर्निंग वॉक करते समय हुआ हादसा, पति-पत्नी घायल, अस्पताल में भर्ती
-घायल व्यक्ति एक कंपनी में है नेशनल हेड, जबकि महिला है इंजीनियर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 बी स्थित पेट्रोल पंप के पास कैब ने मॉर्निग वॉक कर रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक महिला इंजीनियर को रौंदते हुए फरार हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

इको विलेज-2 सोसाइटी निवासी संदीप रैना कैंट आरओ कंपनी में नेशनल हेड हैं और उनकी पत्नी इंजीनियर हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे दोनों ने सोसाइटी के बाहर अपनी बेटी को स्कूल बस में बैठाया और उसके बाद रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकल गए। मॉर्निंग वॉक करते समय दोनों 130 मीटर रोड की सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप व वर्ल्ड स्ट्रीट मॉल के पास पहुंचे तो कैब ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संदीप और उनकी पत्नी जमीन पर गिर गए। चालक ने कैब रोक दी और बाहर निकलकर देखा तो दोनों जमीन पर घायल पड़े हुए थे। आरोप है कि मदद करने के बजाय आरोपी चालक वापस कार में जा बैठा और भागने के दौरान घायल महिला सोनिका को रौंदते हुए कार ले भागा। इससे महिला इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को ग्रेनो वेस्ट के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। घायल संदीप के भाई संजय ने बताया कि संदीप के सिर में गंभीर चोट है और आठ टांके आए हैं। जबकि उनकी भाभी सोनिका के पैर, जांघ, कंधा और कमर के नीचे समेत कई अन्य जगह पर हड्डी टूटी है।
विज्ञापन

पार्क नहीं, सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने को मजबूर
हिंट एंड रन की घटना के बाद से ग्रेनो वेस्ट के निवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट की आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है। दो लाख से अधिक लोग सोसाइटियों में रहते हैं। रोजाना लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं। सोसाइटियों में मॉर्निंग वॉक करने की ज्यादा जगह नहीं होती है। जबकि ग्रेनो वेस्ट में पार्कों की संख्या बहुत कम है। कुछ पार्क के नाम पर जमीन छोड़ी है, लेकिन उनको विकसित नहीं किया जा रहा है। निवासी बार-बार प्राधिकरण से गुहार लगा रहे है, लेकिन प्राधिकरण के सीईओ से लेकर अन्य विभाग के अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक है सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करना
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर16 बी में एसकेएस स्कूल के पास एक पार्क है, लेकिन वह पूरी तरह से विकसित नहीं है। ऐसे में सेक्टर-16 बी और सी के करीब 20 से अधिक सोसाइटियों के निवासी सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करते हैं। लोगों ने बताया कि सबसे अधिक शाहबेरी गोल चक्कर से एक मूर्ति और फिर उससे आगे सर्विस रोड पर लोग सुबह-सुबह मॉर्निग वॉक करते है। जो खतरनाक साबित हो रहा है। इससे पहले भी कई घटना में लोग घायल हो चुके है। हालांकि उन हादसों में ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की तलाश

बिसरख कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि घायल महिला ने कार का नंबर देख लिया था, लेकिन एक-दो नंबर गायब हैं। नंबर के आधार पर कार की तलाश की जा रही है। कुछ सीसीटीवी कैमरे में कार दिखी है। फुटेज की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article