फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hisar won among girls and Panipat won among boys.

Noida News: लड़कियों में हिसार और लड़कों में पानीपत ने मारी बाजी

Sun, 12 Oct 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hisar won among girls and Panipat won among boys.
दूसरी हरियाणा रग्बी जूनियर चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता टीम के सा​थ अध्यक्ष उषा सैनी और अन्य। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। रग्बी एसोसिएशन की ओर से शनिवार को पानीपत के उग्राखेड़ी गांव स्थित स्टेडियम में दूसरी हरियाणा रग्बी जूनियर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के लड़कों व लड़कियों की टीम ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। लड़कियों में हिसार और लड़कों में पानीपत की टीम विजेता रही।

हरियाणा रग्बी के महासचिव नरेंद्र मोर और राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की महिला इकाई और पानीपत रग्बी की अध्यक्ष बबीता सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी शुरू की। उन्होंने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। वे मैदान पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रतिभा को चमका सकते हैं। चैंपियंस टॉफी में विजेता टीमों को 11-11 हजार, उपविजेता को 5100-5100 और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को 3100-3100 रुपये का नकद इनाम दिया गया। किसान नेता बिंटू मलिक, सरपंच सुधीर मलिक, हरियाणा कबड्डी के उपाध्यक्ष धर्मवीर मलिक, हैंडबॉल कोच नवनीत मलिक, पहलवान दीपक मलिक, लैक्रॉस एसोसिएशन हरियाणा के सचिव राजेश टूर्ण, राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की प्रदेश महासचिव एवं प्रधानाचार्या ऊषा सैनी, हिसार की अध्यक्ष ऋतु सिंहव पानीपत रग्बी की सह सचिव सीमा जून ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मौके पर संजीव कटारिया, अजय मलिक, अमित मलिक, विजय मलिक, मुनीत बेरवाल, कृष्ण सिंहरोहा, राजू कनूह व विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम

पानीपत रग्बी के सचिव अभिषेक मलिक और आयोजन अध्यक्ष अमन मलिक ने बताया कि इसमें हिसार की टीम ने हिसार गैलेक्सी टीम को 25 -0 के अंतर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हिसार गैलेक्सी और तीसरे स्थान पर जींद की टीम रही। वहीं लड़कों में पानीपत ने हिसार गैलेक्सी को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया हिसार गैलेक्सी टीम दूसरे स्थान पर रही और तीसरे स्थान पर चरखी दादरी की टीम रही। हरियाणा रग्बी के जूनियर लड़कों के मुख्य कोच अमन मलिक और लड़कियों के मुख्य कोच राजेश तक्षक की देखरेख में मैच कराए गए। मैच रेफरी प्रियंका कटवाल, बामिनी पांडे और उर्वशी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed