फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindu woman murdered for demanding loan back, body buried in cemetery

सनसनीखेज: उधार वापस मांगने पर पहले की हिंदू महिला की हत्या, फिर शव कब्रिस्तान में दफनाया

Fri, 13 Jan 2023 08:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 08:54 AM IST
विज्ञापन
Hindu woman murdered for demanding loan back, body buried in cemetery
चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मंगोलपुरी में उधार देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने दोस्तों के साथ मिलकर हिंदू महिला को अगवा कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव नांगलोई स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन


तकनीकी जांच कर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर मृतका के परिचित मोबिन समेत रेहान और नवीन को गिरफ्तार कर लिया। इनके खुलासा के बाद पुलिस ने बुधवार को शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में कब्रिस्तान के केयर टेकर सैय्यद अली को भी गिरफ्तार कर लिया है। सैय्यद अली ने पांच हजार रुपये शव दफनाने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि मृत महिला इलाके में रेहड़ी पटरी वालों को प्रतिदिन के अनुसार 10 से 20 हजार रुपये का छोटा मोटा उधार देती थी। उसने मुख्य आरोपी मोबिन को 20 हजार उधार दिए थे। आरोपी का एक सहयोगी भी महिला से और उधार मांग रहा था, लेकिन महिला उनसे पहले के उधार को चुकता करने के लिए कह रही थी। इससे मुख्य आरोपी नाराज था और उसने महिला की हत्या की साजिश रच डाली। हत्या से पहले आरोपियों ने दुष्कर्म किया है या नहीं, इस बाबत पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 साल की महिला अपने पति, दो बेटों और दो बेटियों के साथ मंगोलपुरी के अवंतिका एंक्लेव में रहती थी। 2 जनवरी को वह किसी काम से गई थी। काफी देर होने पर परिवार ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन बंद था। परिचितों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर महिला का सुराग नहीं मिलने पर रात में पति ने मंगोलपुरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान परिवार वालों से पता चला कि महिला रेहड़ी पटरी वालों को उधार देती थी।

उसके कई लेनदार थे। उसके बाद पुलिस ने सात जनवरी को अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरों से महिला का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि दो कॉल करने वालों की एक ही लोकेशन है। दोनों फोन ऑटो चालक मोबिन और उसके दोस्त नवीन के थे। पुलिस ने मोबिन से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


मोबिन को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर नवीन ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने बुधवार को नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की और खुलासा किया कि उसने मोबिन और रेहान के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोबिन और रेहान को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed