फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindon's water level will increase, Yamuna water also reached seven villages

Noida News: हिंडन का बढ़ेगा जलस्तर, यमुना का पानी भी सात गांव में पहुंचा

Thu, 27 Jul 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Hindon's water level will increase, Yamuna water also reached seven villages
फोटो: -------------
विज्ञापन


हिंडन का बढ़ेगा जलस्तर, यमुना का पानी भी सात गांव में पहुंचा

- जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, बाढ़ क्षेत्र में लोगों के जाने पर रोक

- हिंडन का जलस्तर बढ़कर 201.15 मीटर पहुंचा, खतरे का निशान है 205.80 मीटर
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हिंडन के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को सैंकड़ों और मकानों में हिंडन का पानी घुस गया। बाढ़ से सबसे अधिक छिजारसी और चोटपुर गांव प्रभावित हैं। प्रशासन ने हिंडन का जलस्तर और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। वहीं, यमुना का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन नदी के पानी सात और गांवों में पहुंच गया है। इससे फसल के साथ मकान भी डूबने लगे है।



बुधवार को गाजियाबाद बैराज पर हिंडन का जल स्तर डाउनस्ट्रीम 201.15 मीटर रहा। जबकि मंगलवार को जल स्तर 201.10 मीटर रहा था। हालांकि हिंडन में पानी के बहाव में कमी आई है। बैराज से 26335 क्यूसेक पानी छोड़ जा रहा है। उसके बाद भी बाढ़ का पानी लगातार घरों में घुसता जा रहा है। सबसे अधिक चोटपुर, छिजारसी, हैबतपुर, तिगरी, युसुफपुर चकशाहबेरी व कुलेसरा गांव प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को घरों से बाहर निकाल कर आश्रय स्थलों में ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, ओखला बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 198.25 मीटर रहा है। मंगलवार को जल स्तर 198.30 मीटर रहा था। जलस्तर कम होने के बावजूद यमुना का पानी नंगली, वाजिदपुर, शाहपुर गोवर्धनपुर खादर, चकबसंतपुर, याकूतपुर प्रथम, छपरौली खादर और असदुल्लापुर में पहुंच गया। डूब क्षेत्र से लोगों को बाहर निकाला गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को 22 आश्रय स्थलों में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरफ तैनात, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाने पर रोक

बाढ़ क्षेत्र में एनडीआरएफ की टीम और पुलिस बल तैनात किया गया। लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाने, सेल्फी लेने, नहाने और घूमने पर रोक लगा दी है।



अभी तक स्थिति पूरी तरह काबू में है और किसी तरह की बाढ़ से अनहोनी नहीं हुई है। बाढ़ में फंसे एक-एक लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ, पुलिस बल और अन्य दल लगा रखे हैं। बृहस्पतिवार के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed