फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindon water level has not receded; crisis persists.

Noida News: कम नहीं हुआ हिंडन का जलस्तर, संकट बरकरार

Sun, 30 Aug 2026 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Hindon water level has not receded; crisis persists.
- रविवार को भी हिंडन का जल स्तर डाउनस्ट्रीम 200 मीटर रहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हिंडन नदी का जल स्तर रविवार को कम नहीं हुआ है। अभी भी गाजियाबाद बैराज पर जल स्तर डाउनस्ट्रीम 200 मीटर बना हुआ है। युसुफपुर चक शाहबेरी व आसपास के क्षेत्र में किनारों पर बने घरों में पानी घुस गया है। जबकि कुछ जगह खेतों में भी पानी पहुंच गया। वहीं बढ़े जल स्तर को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है और लगातार मुनादी कराकर वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कर रहा हैं। रविवार को भी गाजियाबाद बैराज से 5240 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इस कारण हिंडन का जल स्तर डाउनस्ट्रीम 200 मीटर बना हुआ है। हालांकि खतरे के निशान 205.08 मीटर है लेकिन गौतमबुद्ध नगर में हिंडन के डूब क्षेत्र में हजारों मकान बन चुके हैं। ऐसे में 200 मीटर या उससे ऊपर जल स्तर जाने पर ही वहां बने मकानों में पानी घुसना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed