फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindi is the carrier of our cultural heritage

Noida News: हमारी सांस्कृतिक विरासत की वाहक है हिंदी

Tue, 23 Sep 2025 02:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 23 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Hindi is the carrier of our cultural heritage
आईआईटीआर की ओर से हिंदी पखवाडे पर आयोजित कार्यक्रम में  राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। 
लखनऊ। राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज हमारी राजभाषा हिंदी का उपयोग बहुत बढ़ गया है और अनेक शोध कार्य हिंदी में हो रहे हैं। नए आविष्कारों के नाम हिंदी भाषा में रखे जा रहे हैं। तेजस जेट और ब्रह्मोस इसके उदाहरण हैं। हिंदी में लेखन भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। मौका था सोमवार को भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा समारोह का।
विज्ञापन

उन्होंने आईआईटीआर की राजभाषा सहायिका के दूसरे संस्करण ''राजभाषा सहायिका- 2025'' और ''पेंशन फॉर्म बुकलेट'' का विमोचन व साथ ही संस्थान के नए जनरेटर सेट का उद्घाटन भी किया। आईआईटीआर के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण ने बताया कि संस्थान में शोध छात्रों को थीसिस का सार हिंदी में पेश करना अनिवार्य है। उन्हें हिंदी में शोधपत्र लिखने व हिंदी में पेश करने को प्रोत्साहित भी किया जाता है। डॉ. भास्कर ने सभी स्टाफ से अनुरोध किया कि वे हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करें। कवि डॉ. पंकज प्रसून ने कविता- हिंदी में हम मिलकर लिखें विज्ञान – विश्व गुरु बन जाए अपना हिंदुस्तान सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं।

आईआईटीआर की ओर से हिंदी पखवाडे पर आयोजित कार्यक्रम में  राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। 

आईआईटीआर की ओर से हिंदी पखवाडे पर आयोजित कार्यक्रम में  राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। 

आईआईटीआर की ओर से हिंदी पखवाडे पर आयोजित कार्यक्रम में  राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। 

आईआईटीआर की ओर से हिंदी पखवाडे पर आयोजित कार्यक्रम में  राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। 

आईआईटीआर की ओर से हिंदी पखवाडे पर आयोजित कार्यक्रम में  राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। 

आईआईटीआर की ओर से हिंदी पखवाडे पर आयोजित कार्यक्रम में  राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed