फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Himanshi tops in Nooh

इंडरी और नूंह खंड में हिमांशी प्रथम

Fri, 17 Jul 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Himanshi tops in Nooh
टॉपर हिमांशी। - फोटो : ????? ? ???? ??? ??? ??????? ?????
नूंह। हाल ही में हरियाणा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिनमें कई विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। इंडरी खंड के गांव भिरावटी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा हिमांशी ने नूंह व इंडरी खंड के सरकारी स्कूलों में प्रथम व जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रभारी व अंग्रेजी के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि चार विद्यार्थी ने मेरिट में स्थान प्राप्त कि या। विद्यालय का परिणाम पिछले वर्षों से बेहतर रहा। छात्रा हिमांशी ने कुल 500 अंकों में से 478 अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

हिमांशी ने कहा कि आगे चलकर वह क्षेत्र में शिक्षा विकास के लिए कार्य करेंगी। जिससे ध्यान में रखते हुए वह पढ़ाई में जुटी हुई है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने कहा कि बीते दिनों से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार हो रहा है। सरकारी स्कूलों में बच्चों के संपूर्ण विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। जोकि आने वाले समय में छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर छात्रा को मनोज कुमार, अमित चौहान, उर्मिल व राकेश सहित स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed