फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Highway authority and road roller driver sued for death of four youths

Noida News: चार युवकों की मौत पर हाईवे अथॉरिटी और रोड रोलर चालक पर मुकदमा

Mon, 13 Oct 2025 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Highway authority and road roller driver sued for death of four youths
फोटो : 21: पोस्टमार्टम हाउस के पास गमगीन हालत में परिजन। संवाद
सोनीपत। दिल्ली–कटरा एक्सप्रेस-वे पर रुखी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण हादसे में चार युवकों की मौत के मामले में हाईवे अथॉरिटी और रोड रोलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला रोहतक ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवान सिंह रंगा की शिकायत पर दर्ज हुआ है, उनके बेटे सोमबीर की भी हादसे में माैत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार रात सोमबीर अपने गांव के ही परिवारीजनों अंकित, लोकेश और दीपांकर के साथ जींद रोड स्थित एक इंटरलाॅकिंग टाइल्स फैक्टरी से लौट रहे थे। जैसे ही कार रुखी टोल प्लाजा के पास पहुंची, सड़क पर खड़े रोड रोलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। चारों को गोहाना नागरिक अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं अंकित को मेडिकल काॅलेज खानपुर कलां रेफर कर दिया जहां उसकी भी माैत हो गई। रविवार को चारों शवों का पाेस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शवों को परिजन रोहतक स्थित घिलाैड़ गांव ले गए। वहां दोपहर बाद गमगीन माहाैल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान बेटे को खो चुके बलवान सिंह को सांत्वना देने वालों की आंखों में भी आंसू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवान सिंह रंगा ने गोहाना स्थित भैसवान खुर्द चौकी में दी शिकायत में कहा कि हादसा हाईवे अथॉरिटी और रोड रोलर चालक की लापरवाही से हुआ। सड़क निर्माण कार्य के दौरान बिना इंडिकेटर जलाए, बिना ब्लिंकर लगाए और बिना चेतावनी बोर्ड लगाए रोड रोलर सड़क पर खड़ा कर दिया गया था। इस कारण वाहन चालक उसे देख नहीं पाए और हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय कार की ड्राइविंग सीट पर सोमबीर था। गाड़ी इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कि स्पीडोमीटर तक टूट गया, जिससे रफ्तार का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका।

हाईवे अथॉरिटी पर सवाल
-रुखी टोल से एक किलोमीटर पहले रेलवे पुल के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था।

-कार्यस्थल पर चेतावनी बोर्ड, इंडिकेटर या ब्लिंकर नहीं लगाए गए थे।

-कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था न होने से हादसे का खतरा बढ़ा।



पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जताई संवेदना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा- रोहतक ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवान सिंह रंगा के सुपुत्र के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed