फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Highest black money found in the district during elections

चुनाव के दौरान जिले में मिला सबसे ज्यादा कालाधन

Sat, 19 Feb 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Highest black money found in the district during elections
नोएडा। चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद आयकर विभाग की टीम ने प्रदेश में करीब 55 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इनमें सबसे आगे गौतमबुद्धनगर-बुलंदशहर में तैनात आयकर विभाग की स्पेशल-26 टीमें रहीं। अन्वेषण टीम ने अब तक 14.77 करोड़ रुपये और आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर में निगरानी के लिए करीब 26 सदस्यों वाली चार विशेष टीमें काला धन पकड़ने के लिए मुस्तैद हैं। हालांकि, अब तक की कार्रवाई में न केवल कालाधन बरामद किया गया, बल्कि टैक्स चोरी से जुड़े कई सबूत भी विभाग को मिले हैं। इनके तार नोएडा से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेश तक से जुड़े हैं। आयकर महानिदेशालय की ओर से सूचना जारी कर चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल को रोकने के लिए आम जनता से सहयोग मांगा गया था। लखनऊ में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, इपर सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में नकदी का खेल, अब रडार पर बिल्डर
प्रॉपर्टी कंसलटेंट के सेक्टर-10 स्थित ऑफिस और सेक्टर-19 स्थित आवास से आयकर विभाग को टैक्स चोरी से जुडे़ कई सबूत मिले हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में 40 से 50 फीसदी तक नकद लेनदेन के संकेत मिलने के बाद अब कई प्रॉपर्टी डीलर भी विभाग के रडार पर हैं। दो दिन तक चले छापे में 40 से अधिक लोगों के प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदी गई थी। जांच में मिले सबूतों के आधार पर बिल्डरों को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब करने की तैयारी की जा रही है। नियमानुसार, प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के दौरान दो लाख रुपये से अधिक नकदी का लेनदेन नहीं किया जा सकता, जबकि बिल्डरों के प्रोजेक्ट में डेढ़ करोड़ रुपये तक के फ्लैटों की खरीद बिक्री में आधी कीमत का नकद लेनदेन किया गया। छापे के दौरान 50 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई थी जबकि करीब 50 करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। बृहस्पतिवार को जांच का दायरा बढ़कर 25 से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed