फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High tension wire snapped in front of the main gate of Malakpur Stadium, accident averted

Noida News: मलकपुर स्टेडियम के मेन गेट के सामने हाईटेंशन तार टूटा, हादसा टला

Thu, 18 Dec 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
High tension wire snapped in front of the main gate of Malakpur Stadium, accident averted
हादसे के समय स्टेडियम परिसर और घटनास्थल के पास नहीं था कोई मौजूद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गेट के सामने से गुजर रहा हाईटेंशन तार टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही है कि उस समय स्टेडियम परिसर में कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।



स्टेडियम के गेट की लाइन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से पेड़ लगाए हुए हैं। वहीं, पेडों के ऊपर से एनपीसीएल की ओर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। इससे पेडों की डालियां बिजली लाइन से टच हो रही हैं। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह एक पक्षी पेड़ पर आकर बैठा लेकिन लाइन के संपर्क में आ गया। इस कारण जलती आग के साथ केबल स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने टूूटकर गिर गया। खेल विभाग की इसकी सूचना एनपीसीएल को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आपूर्ति बंद कर स्थिति को सुरक्षित किया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए पेड़ों की नियमित छंटाई और एनपीसीएल से लाइनों की जांच की मांग की है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि सुबह व शाम के समय कई खिलाड़ी स्टेडियम में प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए आते है। गनीमत रही जिस समय हादसा हुआ, तब तक सभी खिलाड़ी स्टेडियम से जा चुके थे। भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पेड़ों की छंटाई और एनपीसीएल को लाइनों की सही जांच के लिए अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed