{"_id":"5efa3dd78ebc3e430e3408be","slug":"high-speed-train-will-run-delhi-to-varanshi-through-gautam-budh-nagar-grnoida-news-noi520238845","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से वाया गौतमबुद्ध नगर वाराणसी जाएगी हाईस्पीड ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से वाया गौतमबुद्ध नगर वाराणसी जाएगी हाईस्पीड ट्रेन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एयरपोर्ट का एक और बड़ा लाभ गौतमबुद्ध नगर को मिलने जा रहा है। दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड ट्रेन वाया गौतमबुद्ध नगर होकर जाएगी। इसे एयरपोर्ट के आसपास जोड़े जाने की योजना है। गौतमबुद्ध नगर को दिल्ली-मेरठ हाईस्पीड रेल से जोड़ने का निर्णय पहले ही हो चुका है। अब दिल्ली-वाराणसी रूट से भी जुड़ने की उम्मीद है।
दरअसल, रेल मंत्रालय की तरफ से यीडा के चेयरमैन आलोक टंडन को पत्र जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली, नोएडा, आगरा, लखनऊ और वाराणसी के बीच हाईस्पीड ट्रेन का रूट प्रस्तावित है। इसकी डीपीआर बनाने का काम भी जल्द शुरू होना है। डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी नेशनल हाईस्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) को दी गई है। इसके लिए नोडल अफसर तैनात किया जाए, ताकि बेहतर तालमेल के साथ काम शुरू हो सके। वहीं, इससे डीपीआर बनवाने की प्रक्रिया में तेजी आ सकेगी। इसका क्या रूट होगा, इसकी सटीक जानकारी तो डीपीआर बनने के बाद होगी। फिलहाल, अनुमान है कि यह कॉरिडोर जेवर के आसपास से होकर गुजरेगा। यहीं से इसको नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा। इसे जोड़ने में ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। हाईस्पीड ट्रेन से जुड़ने पर दिल्ली के लोग नोएडा एयरपोर्ट तक कम समय में पहुंच सकेंगे। साथ ही गौतमबुद्ध नगर के निवासी कम समय में आगरा, लखनऊ होते हुए वाराणसी तक का सफर कर सकेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने की कवायद शुरू
ग्रेटर नोएडा। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। गंगा एक्सप्रेसवे बुलंदशहर से गुजरेगा। यहीं से इसे नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। यीडा का नियोजन विभाग इस पर काम कर रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा एयरपोर्ट के सीधे आपस में जुड़ने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 12 जिलों को फायदा मिलेगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। इसकी संभावनाओं को तलाशने के लिए नियोजन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि बुलंदशहर का बड़ा हिस्सा यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है। अभी तक यीडा की गतिविधियां गौतमबुद्ध नगर, मथुरा और अलीगढ़ में चल रही हैं। अब प्राधिकरण बुलंदशहर तक काम शुरू करेगा। ब्यूरो