{"_id":"64bd8392af79a76659098fd7","slug":"high-speed-thar-rider-collided-with-ice-cream-cart-youth-died-noida-news-c-1-gnd1002-750664-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार थार सवार ने आइसक्रीम ठेली में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार थार सवार ने आइसक्रीम ठेली में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
थार की टक्कर से आइसक्रीम ठेली ले जा रहे युवक की मौत
नोएडा। सेक्टर-41 के पास शनिवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार थार ने आईसक्रीम की ठेली में टक्कर मार दी। हादसे में ठेली ले जा रहे युवक की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है। थार चालक फरार है। पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात करीब एक बजे मूल रूप से बिहार व निवासी किशन देव राय आइसक्रीम लेने के लिए सेक्टर-49 स्थित गोदाम जा रहे थे। सेक्टर-41 पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार थार चालक ने आइसक्रीम ठेली में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दिल्ली के दुर्गा पार्क निवासी किशन के भतीजे मनीष कुमार ने रविवार को कोतवाली कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर थार की तलाश शुरू कर दी है।