फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High rise parking submerged basement waterlogging follows rain—a problem persisting for three years in Greater

Greater Noida: पानी में डूबी हाईराइज की पार्किंग, बारिश के बाद बेसमेंट में जलभराव, तीन साल से बनी है समस्या

Sat, 08 Aug 2026 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 05:30 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में जहां एक ओर निवासियों के लिए बारिश राहत लेकर आई। वहीं दूसरी ओर हाईराइज सोसाइटियों में लोगों के लिए बारिश मुसीबत बनकर सामने आई है।
 

विज्ञापन
High rise parking submerged basement waterlogging follows rain—a problem persisting for three years in Greater
पानी में डूबी हाईराइज की पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में जहां एक ओर निवासियों के लिए बारिश राहत लेकर आई। वहीं दूसरी ओर हाईराइज सोसाइटियों में लोगों के लिए बारिश मुसीबत बनकर सामने आई है। शहर की कई हाईराइज सोसाइटियों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने पर फिर से जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


डेल्टा एक मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित हेमिस्फेयर सोसायटी के बेसमेंट और पार्किंग क्षेत्र में करीब तीन फीट तक पानी जमा होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक भवन के नीचे पानी जमा रहना केवल आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि सुरक्षा का भी गंभीर विषय है।
विज्ञापन


सोसायटी निवासी अनिल अग्रवाल ने बताया कि पार्किंग और ग्रीन एरिया में लगातार पानी जमा है। पहले तल पर कार्यालय होने के कारण रोजाना यहां आना-जाना होता है। नीचे जमा पानी देखकर चिंता होती है कि लंबे समय तक नमी और पानी रहने से भवन की नींव और संरचना पर क्या असर पड़ेगा। वहीं एससी राठी ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से बारिश के दौरान सोसायटी के चारों ओर जलभराव की स्थिति बन रही है। दावा है कि पिछले करीब दस दिनों से बेसमेंट में गंदा पानी जमा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी के साथ मच्छरों और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सोसायटी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर प्राधिकरण का कार्यालय होने के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने ग्रीन बेल्ट के हिस्से में पार्किंग विकसित किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी भी जांच की मांग की है। वहीं ग्रेनो वेस्ट की भी कई सोसाइटियों में बेसमेंट में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। निवासियों का कहना है कि हर साल की यही हाल हो चुका है। अब उन्होंने शांत रहना सीख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed