फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   high court reduces the number of benches hearing matters physically

हाईकोर्ट ने घटाई व्यक्तिगत सुनवाई कर रही पीठों की संख्या

Sat, 12 Sep 2020 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
high court reduces the number of benches hearing matters physically
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों तथा ज्यादातर वकीलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग से सुनवाई को तवज्जो दिए जाने के कारण व्यक्तिगत सुनवाई कर रही पीठों की संख्या शनिवार को घटा दी। हाईकोर्ट ने एक सितंबर से व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पांच पीठों का निर्धारण किया था। रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय के आदेश के अनुसार व्यक्तिगत सुनवाई को पूरी तरह बंद नहीं किया जा रहा है लेकिन पीठों की संख्या कम की जा रही है।
विज्ञापन

इस आदेश में कहा गया है फुल कोर्ट के आदेशानुसार 15 सिंतबर से एक खंडपीठ तथा दो एकल पीठ बारी-बारी से मामलों की व्यक्तिगत सुनवाई करेंगी। अभी तक दो खंडपीठ तथा तीन एकल पीठ बारी-बारी से मामलों की सुनवाई कर रही थीं।
विज्ञापन

यह फैसला फुल कोर्ट ने रजिस्टरी द्वारा पेश किए गए तथ्यों के आधार पर लिया है। इसके अनुसार 94 फीसदी वकीलों ने व्यक्तिगत सुनवाई के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई को प्राथमिकता दी थी। इनमें से ज्यादातर वकीलों ने व्यक्गित सुनवाई में पेश समस्या अथवा अनिच्छा जाहिर की थी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यह भी देखने में आया था कि आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली एकल पीठ के समक्ष व्यक्तिगत सुनवाई में अधिक वकील पेश हुए जबकि अन्य मामलों वकीलों की उपस्थिति काफी कम थी। फुल कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि राजधानी में कुछ दिनों में कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़े हैं। हाईकोर्ट में 45 तथा निचली अदालतों में 192 अधिकारी तथा कर्मचारी कोरोना के संपर्क में आ चुके हैं।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने कुछ दिन पहले कहा था कि व्यक्तिगत सुनवाई को पूरी तरह बंद नहीं बल्कि कम की जाएगी। एक बार शुरुआत होने के बाद उसे रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed