फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Here the electricity company does not give connection, yet every house is illuminated

यहां बिजली कंपनी नहीं देती कनेक्शन फिर भी हर घर है रोशन

Fri, 24 Dec 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Here the electricity company does not give connection, yet every house is illuminated
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में भू-माफिया के साथ बिजली माफिया चांदी काट रहा है। यहां खुलेआम बिजली की चोरी कर अवैध मकानों में आपूर्ति की जाती है। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) यहां बिजली कनेक्शन नहीं देती है। उसके बाद भी डूब एरिया में बने हजारों घर बिजली से रोशन हैं।
विज्ञापन

हर मकान से 500 से 1000 रुपये का बिल वसूला जाता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली माफिया को कंपनी और राजनेताओं का भी साथ मिल रहा है। बिसरख, जलपुरा, कुलेसरा, हल्दौनी, सुथ्याना और लखनावली गांव में हिंडन नदी के डूब एरिया में बड़ी संख्या में भू-माफिया सक्रिय हैं। यहां लगातार प्लॉटिंग की जा रही है। डूब एरिया के पुस्ता के दूसरी तरफ गांव की जमीन है। वहां जगह-जगह एनपीसीएल के बिजली ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। आरोप है कि बिजली माफिया ने कंपनी के अधिकारियों से मिलीभगत कर ट्रांसफार्मर लगवाए गए थे। यहीं से बिजली चोरी कर डूब एरिया में आपूर्ति की जा रही है। कुलेसरा से लेकर लखनावली तक तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। बिजली माफियाओं की पूरी टीम सक्रिय रहती है। एक माफिया के पास 1000 से 5000 घर है।
विज्ञापन

ना रिकॉर्ड और ना कार्रवाई का डर
बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक कॉलोनी काटने के आधार पर प्रशासन भू-माफिया का रिकॉर्ड तैयार करा लेता है। लेकिन बिजली माफिया का रिकॉर्ड किसी के पास नहीं है। बिजली कंपनी भी इसकी अनदेखी कर रही है। कई बार आपूर्ति बंद करने की कोशिश की, लेकिन राजनीति दल हावी हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट की रजिस्ट्री के समय किसी ने नहीं बताया कि यहां रहना अवैध है। हमको बिजली चाहिए। चाहे किसी से भी मिले। बिजली का 1000 रुपये बिल भी देते है।- राजगुरु, स्थानीय निवासी
यहां कंपनी बिजली का कनेक्शन नहीं दे रही थी। कुछ लोग निर्धारित मासिक शुल्क पर बिजली आपूर्ति करते हैं। बिजली उपयोग करने के एवज में उनको हर माह बिल का भुगतान करते है। - रामेश्वर गुप्ता, स्थानीय निवासी

डूब क्षेत्र में लगातार रजिस्ट्री हो रही है। मकान भी बन रहे हैं। वहां बिजली कनेक्शन देने पर रोक है। इस कारण लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। कई बार कार्रवाई भी की गई, लेकिन फिर से बिजली चोरी शुरू हो जाती है। इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है।- सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) एनपीसीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed