{"_id":"68c9d0e22a495eb7a90b5502","slug":"hemchandra-saklani-awarded-with-world-hindi-ratna-award-na-news-c-5-1-drn1046-790346-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हेमचंद्र सकलानी को विश्व हिंदी रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हेमचंद्र सकलानी को विश्व हिंदी रत्न सम्मान
Wed, 17 Sep 2025 02:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल की ओर से आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में लेखक व वरिष्ठ साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी को विश्व हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। करीब एक महीने तक चली प्रतियोगिता में शामिल उनकी रचना व उनके जीवन के साठ वर्ष में उनकी हिंदी साहित्य से संबंधित गतिविधियों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी ने बताया कि हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार-प्रसार, नेपाल-भारत के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध, विकास व साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान देने की घोषणा की गई। उन्होंने सम्मान देने के लिए संस्था का आभार जताया है।
विज्ञापन