{"_id":"66835a4d4caf29ca3d0b4d82","slug":"helper-dies-after-being-hit-by-luggage-lift-of-mobile-company-noida-news-c-1-1-noi1082-1851049-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल कंपनी की लगेज लिफ्ट की चपेट में आए हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल कंपनी की लगेज लिफ्ट की चपेट में आए हेल्पर की मौत
विज्ञापन
नोएडा। मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली कंपनी की लगेज लिफ्ट की चपेट में आने से हेल्पर की मौत हो गई। सोमवार शाम को सेक्टर-63 के बहलोलपुर स्थित कंपनी में हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हेल्पर की पहचान मूल रूप से औरेया निवासी आयान खान (19) के रूप में हुई है। कुछ माह पहले ही आयान की भर्ती हुई थी।
सोमवार शाम को फोर्टिस अस्पताल की तरफ से मिले मीमो से पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि कंपनी की लगेज लिफ्ट का शीशा टूटा हुआ था। सोमवार शाम को आयान भूतल पर खड़े होकर लिफ्ट का इंतजार रहे थे। अचानक उन्होंने लिफ्ट की शॉफ्ट में झांक कर देखा। इसी दौरान तेज रफ्तार में लिफ्ट के नीचे आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक लगेज लिफ्ट का शीशा टूटा हुआ था। शिकायत के बाद भी कंपनी की तरफ से ठीक नहीं कराया गया था। मामले में परिजनों की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। कोतवाली सेक्टर-63 प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। ब्यूरो