फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Helicopter not send to bid forewell to bride, case filed

दुल्हन की विदाई के लिए नहीं भेजा हेलीकॉप्टर, केस दर्ज

Tue, 02 Mar 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Helicopter not send to bid forewell to bride, case filed
ग्रेटर नोएडा। नोएडा सेक्टर-82 निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने हेलीकॉप्टर सर्विस के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कोमल सिंह यादव ने बेटे की शादी और दुल्हन की विदाई के लिए 3.65 लाख रुपये देकर खैरपुर गुर्जर स्थित प्रभु हेली सर्विस से हेलीकॉप्टर बुक कराया था। आरोपियों ने पैसे लेने के बाद भी हेलीकॉप्टर नहीं भेजा। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में ईकोटेक-3 थाना पुुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोमल सिंह यादव ने बताया कि 11 दिसंबर 2020 को उनके बेटे दीपक की शादी थी। बेटे को जालौन स्थित पैतृक गांव नियामतपुर से कानपुर देहात के गांव कंचनमठी ले जाने और 12 दिसंबर को दुल्हन की विदाई के लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर बुक कराया था। उन्होंने 3.65 लाख रुपये अपने खाते से नॉलेज पार्क-5 स्थित प्रभु हेली सर्विस के संचालकों अजय माहला और दीपक को दिए थे। इसके बावजूद उन्होंने हेलीकॉप्टर नहीं भेजा। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 11 दिसंबर को दूल्हे को ले जाने के लिए आरोपियों ने हेलीकॉप्टर नहीं भेजा। फोन करने पर आरोपी टरकाते रहे। इसके बाद आरोपियों ने अगले दिन विदाई के समय हेलीकॉप्टर भेजने को कहा। दोनों दिन पुलिस मौके पर मौजूद रही और मेहमान इंतजार करते रहे लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा। कोमल का आरोप है कि आरोपियों ने अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की है। वह भी आरोपियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में मिली अनुमति, पुलिस सुरक्षा में जमा किए तीन लाख
कोमल यादव ने बताया कि हेलीकॉप्टर बुकिंग के बाद उन्होंने जालौन और कानपुर देहात में प्रशासनिक अनुमति लेने के प्रयास शुरू किए। उन्हें प्रशासनिक अनुमति एक माह में मिली। प्रशासनिक निर्देश के मुताबिक, उन्हें हेलीकॉप्टर आने के दौरान पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए नियमानुसार दोनों थाना क्षेत्र में तीन लाख रुपये जमा कराने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed