फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heavy vehicles will be banned on Noida-Greno Expressway

UP: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों पर लगेगी रोक, सुबह सात से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित करने की तैयारी

Fri, 07 Apr 2023 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 07 Apr 2023 11:05 AM IST
सार

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों पर रोक लगेगी। सुबह सात से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों को प्रतिबंधित करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Heavy vehicles will be banned on Noida-Greno Expressway
फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुबह सात से रात 11 बजे तक भारी और मालवाहक वाहनों को प्रतिबंधित करने की तैयारी तेज हो गई है। आज इस व्यवस्था का ट्रायल होगा। लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए इस बदलाव से प्रभावित होने वाले पक्षों के साथ पुलिस बैठक भी करेगी।
विज्ञापन


डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर-108 पुलिस आयुक्त कार्यालय में हुई बैठक में नो एंट्री, मुख्य रास्तों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित करने सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


पहले से लागू नो एंट्री के आदेश में अब बदलाव किया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर नोएडा के रास्तों पर इस व्यवस्था को लागू किए जाने पर विचार किया जाएगा। मुख्य रास्तों पर ई-रिक्शा पूरी तरह से प्रतिबंधित किए जाने पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इस व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। योजना लागू करने से पहले संबंधित लोगों को व्यवस्था बनाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा, ताकि कोई परेशान न उठानी पड़े।

विभाग द्वारा कुछ रास्तों पर ई-रिक्शा पर रोक लगाने की योजना है, जो निम्न है


● सेक्टर-1 गोलचक्कर से अट्टा मार्केट, सेक्टर-37 तक दोनों ओर

● एमपी वन रास्ते पर सेक्टर-3 रजनीगंधा से सेक्टर-12-22-56 तिराहे तक
● एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-18 से 60 तक दोनों ओर

● एमपी टू रास्ते पर सेक्टर-18 अंडरपास से निठारी चौक तक एलिवेटेड रोड के नीचे दोनों ओर
● सेक्टर-14ए से महामाया फ्लाईओवर तक दोनों ओर

● नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर के रास्ते पर
● सेक्टर-60 अंडरपास से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन होते हुए सेक्टर-75-76 यू-टर्न तक दोनों ओर

● सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से सेक्टर-60 अंडरपास तक दोनों ओर
● छिजारसी एसजेएम अस्पताल तिराहे से मॉडल टाउन गोलचक्कर तक दोनों ओर

● एसजेएम अस्पताल छिजारसी से पर्थला गोलचक्कर तक दोनों ओर
● यथार्थ कट सेक्टर-110 से वाया महर्षि आश्रम चौक होते हुए लोटस ब्लू वर्ड तिराहा सेक्टर-100 तक दोनों ओर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed