फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heavy vehicles are standing at 20 places in a distance of 40 km on the highway

Noida News: हाईवे पर 40 किमी की दूरी में 20 जगहों पर खड़े हो रहे भारी वाहन

Mon, 15 Sep 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles are standing at 20 places in a distance of 40 km on the highway
कंसहरी भवानीपुर गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग के किनारे खड़े बड़े वाहन। संवाद
गाजीपुर। जिले के महराजगंज से लेकर मटेहूं तक वाराणसी- गोरखपुर हाईव पर करीब 40 किमी की दूरी में 20 जगहों पर सड़क पर ट्रक व भारी वाहन खड़े हो रहे हैं। इन वाहनों के चलते आठ माह में करीब 10 से लोगों की जान जा चुकी है, 50 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं विभिन्न कारणों से सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या तो करीब 200 से अधिक है। यहीं नहीं डीएम के सख्त निर्देश के बावजूद भी अब तक संबंधित विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया है। जनपद में सड़कों का जाल तो बिछा दिया गया, लेकिन कई महत्वपूर्ण जगहों पर सर्विस लेन नहीं होने से वाहन हाईवे पर खड़ा दिया जा रहा है। ऐसे में हादसे में आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। खासकर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन की बात की जाए तो महराजगंज से मटेहूं तक करीब 40 किमी में जगह-जगह भारी व बड़े वाहन खड़े रहते हैं। इसमें सियारामपुर, नसरतपुर, बरही, पछुहरा, महेंगवा, नरवर, मरदह, कंसहरी, नवपुरा, करदह कैथवली, हैदरगंज, मटेहूं, भड़सर, बिरनो, डांडीकला, शेखपुर, रसूलपुरबेलवा, बुजुर्गा गांव के सामने सहित अन्य इलाके शामिल हैं, जहां वाहन खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सड़क सुरक्षा बैठक में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश दिया जाता है, लेकिन स्थिति जस की तस की बनी हुई है। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे पर वाहन खड़े करने वालों का लगातार चालान काटने के साथ कार्रवाई की जा रही है। यहीं नहीं टीम चालकों को जागरूक भी करने का काम करती है। चालकों में जागरूकता बढ़ी है, अब हाईवे पर वाहन खड़े होने कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed