फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heavy traffic jam on Yamuna Expressway long queues of vehicles at Jewar Toll Plaza

नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगा भीषण जाम, जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार

Sat, 25 Dec 2021 04:53 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 04:53 PM IST
सार

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जेवर टोल यमुना एक्सप्रेस-वे पर वीकेंड के चलते यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात धीमी गति से चलने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Heavy traffic jam on Yamuna Expressway long queues of vehicles at Jewar Toll Plaza
जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की लगी लंबी कतार। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लोगों को शनिवार को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर के लोग भारी संख्या में यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिये अन्य राज्यों का रुख कर रहे हैं, इसके चलते जेवर टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।   

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जेवर टोल यमुना एक्सप्रेस-वे पर वीकेंड के चलते यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात धीमी गति से चलने की जानकारी दी। वहीं, ग्रेटर नोएडा पुलिस के अनुसार, वीकेंड और क्रिसमस मनाने के लिए लोग अन्य जगहों पर जा रहे हैं, जिससे वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसे में जेवर टोल प्लाजा से पहले वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 

इससे पहले अक्तूबर में भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर आरामदायक सफर की चाह में दिल्ली-एनसीआर से निकले हजारों वाहन जेवर टोल प्लाजा पर लगे लंबे जाम में फंस गए थे। ऐसे में वाहन चालकों का आगरा तक पहुंचने का समय जेवर टोल पार करने में ही बर्बाद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed