{"_id":"68e3ece4bb8c2f940a00db58","slug":"heart-attack-while-swimming-in-swimming-pool-death-noida-news-c-1-gnd1002-3487789-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वीमिंग पूल में तैराकी करते समय आया हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वीमिंग पूल में तैराकी करते समय आया हार्ट अटैक, मौत
विज्ञापन
-सेक्टर 70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी का मामला
-45 वर्षीय शख्स के साथ हुई दुर्घटना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी में 45 वर्षीय व्यक्ति को स्वीमिंग पूल में तैराकी करते समय हार्ट अटैक आ गया। स्वीमिंग पूल से बाहर निकालकर उन्हें सीपीआर दिया गया और फिर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि मार्च में उनकी एंजियाप्लास्टी हुई थी। पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मूलरूप से केरल निवासी रिजेश रामदास सोसाइटी के एच टावर में किराये पर रहते थे। तीन अक्तूबर को शाम करीब 7:30 बजे वह स्वीमिंग पूल में तैराकी कर रहे थे और उसी समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया कि उनके सिर में तेज दर्द हो रहा है। ऐसे में लोगों ने उनसे बाहर निकलने को कहा, लेकिन वह अकेले बाहर नहीं निकल सके। अन्य लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकालने में मदद की। बाहर निकलते ही वह बेसुध हो गए। वहीं पर मौजूद एक मेडिकल छात्रा ने उन्हें सीपीआर दिया, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिवारीजनों को सूचित किया गया।
-- -- -- -- --
मार्च में करवाई थी एंजियोप्लास्टी
सुनील यादव ने बताया कि इससे पहले रिजेश ओ टावर और फिर एन टावर में रह चुके थे। दो-तीन महीने पहले ही परिवार समेत एच टावर में शिफ्ट हुए थे। वह पिछले कई महीने से स्वीमिंग पूल में तैराकी करते थे और एक महीने पहले ही स्वीमिंग पूल कार्ड रिन्यू भी करवाया गया था। परिवारीजन और साथियों ने बताया था कि उन्हें हार्ट की समस्या पहले से थी और मार्च में एंजियोप्लास्टी भी हुई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कोट
हर साल सोसाइटी में 15 अक्तूबर से स्वीमिंग पूल बंद कर दिया जाता है। इस बार भी इसे निर्धारित समय पर बंद करने की योजना है।
सुनील यादव, एओए अध्यक्ष पैन ओएसिस