फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Healthy women are the foundation of a developed nation: Anupriya Patel

स्वस्थ नारी ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला : अनुप्रिया पटेल

Wed, 17 Sep 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Healthy women are the foundation of a developed nation: Anupriya Patel
दिल्ली सचिवालय में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को लेकर कार्यक्रम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सचिवालय में बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। केंद्र सरकार महिला केंद्रित विकास से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाकर इस अभियान को सफल बनाएं।


पीएम ने फिर से अपना जन्मदिवस सेवा को समर्पित किया है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित जन-आंदोलन से इसकी शुरुआत की है। भारत सरकार ने सुरक्षित मातृत्व योजनाएं, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, सस्ती सेनेटरी नैपकिन और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाकर महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके परिणामस्वरूप भारत में मातृ मृत्यु दर में 86 फीसदी और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह व मुख्य सचिव धर्मेन्द्र भी मौजूद रहे। सचिवालय में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इस अभियान के तहत पूरे देश में 75,000 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे जिनमें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर, बच्चों का टीकाकरण और पोषण आदि संबंधी जानकारियां फ्री दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली में 7,500 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे जिन्हें अस्पतालों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और डिस्पेंसरी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed