फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health of five farmers including two women deteriorated

दो महिलाओं समेत पांच किसानों की तबियत हुई खराब

Mon, 27 Dec 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Health of five farmers including two women deteriorated
नोएडा। मुआवजा और आबादी की समेत कई मांगों को लेकर प्राधिकरण पर किसानों का धरना जारी है। वहीं रविवार को अनशन पर बैठे दो महिला समेत पांच किसानों की तबियत खराब हो गई। वहीं किसान नेता सुखवीर खलीफा की तबियत खराब हुई। लेकिन वह अस्पताल नहीं गए। धरनास्थल पर ही उनका इलाज जारी है। वहीं किसानों ने सोमवार को किसान विनाश बचाओ रैली करने का फैसला लिया है। किसानों ने कहा कि यही हाल रहा तो भाजपा के जनप्रतिनिधियों को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि प्राधिकरण ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। अनशन पर बैठे किसानों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। यदि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो जल्द ही किसान भाजपा के जनप्रतिनिधियों का गांवों में प्रवेश बंद करा देंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो किसान किसी भी गांव में जनप्रतिनिधियों को घुसने नहीं देंगे। सोमवार को किसान विनाश बचाओ रैली निकाली जाएगी। यह रैली किस गांव और किस सेक्टर से निकलेगी इसका रूट प्लान सोमवार सुबह को ही बनाया जाएगा। वहीं, प्राधिकरण पर भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन किसानों ने वहां पर सुविधाओं का अभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed