{"_id":"60c24e998ebc3ec9505eda96","slug":"health-noida-news-noi586728538","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह अस्पताल
विज्ञापन
नगीना। हरियाणा सरकार ने नूंह सीएचसी में 100 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की है। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय और चिकित्सकों के लिए
नए हेडक्वार्टर भी बनाए जाएंगे। इसके बनने के बाद मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। पिछले वर्ष 29 दिसंबर को इसकी मांग अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ को भेजी गई थी। जिस पर 9 मई को मंजूरी मिली।
जिले की जनसंख्या करीब 15 लाख है। जिनकी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 21 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 1 जिला
अस्पताल मांडीखेडा है। हालांकि आबादी के हिसाब से 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 100 बेड के तीन अस्पताल होना चाहिए। वहीं नगीना, पिनगवां, घासेड़ा, उजीना, तिगांव आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग अभी विचाराधीन है।
जननायक जनता पार्टी फिरोजपुर झिरका हल्का अध्यक्ष जान मोहम्मद व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुबारिक ने बताया कि नगीना क्षेत्र जिले के मध्य में पड़ता है, इसलिए जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में ही सिविल सर्जन
विज्ञापन
कार्यालय रहना चाहिए। इसे शिफ्ट करना मरीजों एवं व्यवस्था के साथ नाइंसाफी है।
पुन्हाना में भी सौ बेड का नया अस्पताल बनने से जिले को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी। सरकार इस पर तुरंत संज्ञान ले।
वर्जन-
हरियाणा सरकार ने नूंह सीएचसी परिसर में सौ बेड अस्पताल को मंजूर दी है। इसे बनाने से मेडिकल कॉलेेज नलहड़ पर मरीजों का बोझ कम हो जाएगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। - चौधरी आफताब अहमद, विधायक नूंह
जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। सौ बेड का नया अस्पताल, चिकित्सकों के लिए नए क्वार्टर और सिविल सर्जन कार्यालय को मुख्यालय पर बनाए जाने के आदेश प्राप्त हुए
हैं। - सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन नूंह