{"_id":"60b66c0f8ebc3e27722d55cf","slug":"health-noida-news-noi584929172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तावडू में पहली बार आए ब्लेक फंगस के 2 नए मामले।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तावडू में पहली बार आए ब्लेक फंगस के 2 नए मामले।
विज्ञापन
तावड़ू। जिले के तावडू उपमंडल में पहली बार ब्लैक फंगस के 2 मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज धुलावट गांव से हैं। वहीं जिले में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस मरीजों का आंकड़ा 32 हो गया है। जिनमें 5 की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।
मरीज के परिजन महमूद ने बताया कि 32 वर्षीय तैय्यब को पिछले एक महीने से कोरोना के लक्षण थे। जिसका उपचार घर पर ही किया जा रहा था। सोमवार को अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ, तो परिजन उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह लेकर पहुंचे। जहां पर उसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। हालांकि मरीज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा मंगलवार को गांव धुलावट से ही 60 वर्षीय महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि की गई। जिसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक मरीज को अन्य जगह रेफर किया गया है, जबकि दो संक्रमितों को उनके परिजनों के आग्रह पर रेफर किया गया है । जिले में आकेड़ा निवासी एक मरीज की मौत ब्लैक फंगस से हुई है।
वर्जन-
तावडू के गांव धुलावट निवासी मरीजों का पहले सिटी स्कैन कराया गया था। जिसके बाद उनमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। वहीं उनके कल्चरल टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकी है। फिलहाल दोनों मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं। - डॉ. नरेश शर्मा, ब्लैक फंगस सेंटर, शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज