फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   health

अल- आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा को 10 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर प्रदान किए, जिसको उपायुक्त शक्ति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
health
नूंह। कोरोना महामारी से निपटने के लिए सहगल फाउंडेशन ने मांडीखेड़ा के अल- आफिया अस्पताल को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए हैं। यह 10 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन का उत्पादन करने में मददगार साबित होगा। संबधित राहत सामग्री को उपायुक्त शक्ति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त शक्ति सिंह ने सहगल फाउंडेशन और इंडिया एसोसिएशन ऑफ मिनेसोटा को कहा कि इस मुश्किल समय में यह राहत सामग्री अस्पतालों और मरीजों के लिए मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि यह सारी सामग्री कोविड-19 राहत कार्यक्रम के रूप में सीएमओ सुरेंद्र यादव को सौंपी जाएंगी। इससे स्थानीय निवासियों व महामारी में कार्यरत चिकित्सकों और कर्मचारियों कोें मदद मिल सके गी। उन्होंने कहा कि महामारी की भयावह स्थिति के चलते अस्पताल और डॉक्टर चिकित्सा उपकरणों के अभाव से जूझ रहे हैं। सहगल फाउंडेशन ग्रामीण समुदाय के विकास के लिए पिछले दो दशकों से निरंतर सक्रिय है। सहगल फाउंडेशन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री प्रदान कर रहा है। अब से पहले भी सजले में 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट, सैनिटाइजर, मास्क व ग्लव्स आदि सामग्री की मदद की है।
विज्ञापन

फोटो :राहत सामग्री की गाड़ी को हरी दिखाकर रवाना करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed