फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health department raided the clinic

स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक पर की छापेमारी

Mon, 07 Feb 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health department raided the clinic
पुन्हाना। नूंह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के जमालगढ़ रोड पर स्थित अवैध रूप से संचालित व गर्भपात के गैरकानूनी कामों को कर रहे एक जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापा मारकर एक आरोपी को रंगेहाथ गर्भपात किट बेचते हुए पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किट के एवज में लिए गए 1000 रुपये भी आरोपी के कब्जे से बरामद किए है। कुछ दिन पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जमालगढ़ में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल पर छापा मारा था।
विज्ञापन

पुन्हाना शहर में जमालगढ़ रोड स्थित अवैध रूप से चल रहे दर्जनों अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग के छापे लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इंचार्ज उप सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि जिला सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव को शिकायत मिल रही थी कि पुन्हाना जमालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल संचालक अवैध रूप से गर्भवती महिलाओं को गर्भपात वाली किट बेचता है। शिकायत के आधार पर टीम गठित की गई जिसमें डॉ. आशीष सिंगला व ड्रग कंट्रोल अधिकारी अमनदीप को शामिल कर नूंह अपराध जांच शाखा को शामिल किया गया। टीम ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर क्लीनिक पर पर भेजा तो स्टोर संचालक नफीसा ने बाहर बैठे आमिर निवासी लुहिंगा कलां को बुलाया और गर्भवती महिला को एमटीपी किट दी। जिसके एवज में नफीसा ने गर्भवती महिला से 1000 रुपये लिए। टीम पीछा करते हुए अस्पताल के आसपास पहुंच गई। जैसे ही नफीसा ने गर्भपात वाली किट ग्राहक को दी टीम ने तुरंत छापा मारकर अस्पताल में मौजूद नफीसा के पति तैय्यब को मौके से पकड़ लिया। वहीं, अस्पताल संचालिका व गर्भपात किट उपलब्ध कराने वाला आरोपित आमिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी तैय्यब के कब्जे से किट की एवज में लिए 1000 रुपये भी आरोपी से बरामद किए है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम की शिकायत पर तैय्यब व उसकी पत्नी नफीस निवासी जमालगढ़ व आमिर निवासी लुहिंगा कलां के खिलाफ आईएमसी एक्ट व एमटीपी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed