{"_id":"68f1548a1fddd3162909566d","slug":"health-department-on-alert-for-diwalidoctors-holidays-cancelled-na-news-c-206-1-sgkp1021-161992-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
Fri, 17 Oct 2025 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क मोड में आ गया है। दीपावली के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी की है। दीपावली तक जिले के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 108 एंबुलेंस चालक व परिचालकों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। जानकारी के अनुसार, दीपावली पर जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इलाज की व्यवस्था की गई है। सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर सतर्क रहने, पर्याप्त मात्रा में दवाओं का भंडारण करने और इमरजेंसी वार्ड को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी भी डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ के बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के दौरान पटाखों से झुलसने और आंखों की चोट जैसी घटनाएं आम होती हैं। इन्हीं संभावित खतरों को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। बर्न वार्ड में 10 बेड आरक्षित रखे गए हैं। वहीं सीएचसी में चार-चार और पीएचसी स्तर पर भी दो-दो बेड इमरजेंसी मरीजों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा, आंखों से संबंधित उपचार और फूड प्वाइजनिंग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी निर्देश जारी किया है कि सभी जांच उपकरण पूरी तरह क्रियाशील रहें। किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में तुरंत वैकल्पि क व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीएमओ ने बताया कि दीपावली पर बर्न वार्ड, आई वार्ड और जनरल इमरजेंसी सेक्शन में ड्यूटी पर रहने वाले डॉक्टरों की सूची जारी कर दी गई है। एंबुलेंस कर्मियों को भी 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन