फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   He sold the refrigerator of his house and drank alcohol, hence he was murdered.

Noida News: घर का फ्रिज बेचकर पी गया शराब, इसलिए कर दी हत्या

Sat, 04 Oct 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
He sold the refrigerator of his house and drank alcohol, hence he was murdered.
गाजियाबाद। 29 सितंबर को हुई ट्रक चालक मनीष की हत्या की घटना का नंदग्राम पुलिस ने खुलासा कर सह संबंध में रहने वाली महिला सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने शराब पीने के लिए घर का फ्रिज तक भी बेच दिया था। इसी को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि बाद में अन्य छोटी-छोटी बातों पर हुए विवादों के बाद सुनीता मनीष के नशे में होने पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

थाने जाकर दी शिकायत फिर हुई फरार
एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि हत्या करने के बाद सुनीता थाने पहुंच गई। उसने मनीष के दोस्त अक्षय व भोला पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। जब उसको लगा कि पुलिस का संदेह उसी पर है तो वह मकान बंद करके भाग गई। पुलिस ने उसको दबोचा तो उसने पूरा राज उगल दिया।
विज्ञापन


सुनीता ने पूछताछ में बताया कि वह सह संबंध में मनीष के साथ तीन साल से रह रही थी। हाल ही में उसने उनसे शादी कर ली थी। मनीष शराब पीने का आदी था। वह घरेलू सामान को बेच देता था। घटना वाले दिन भी उसने फ्रिज बेच दिया। जब फ्रिज गायब मिला तो उसको गुस्सा आ गया था। मनीष फ्रिज को बेचकर मिले रुपये से दोस्तों के साथ शराब पीने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में सिर पर किए कई वार
पुलिस के अनुसार सुनीता ने पूछताछ में बताया कि मनीष रात को घर नहीं आया था। वह उससे नाराज थी, लेकिन उसे तलाशने के लिए गई। जहां वह भट्ठा रोड के एक मैदान में अकेला शराब पीता हुआ मिला। जब उसने मनीष से घर चलने के लिए कहा तो उसने अभद्रता की। उसके साथ बेटी को अपशब्द बोले। गुस्सा आने पर उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर मनीष पर कई वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद सुनीता घर गई और खुद को बचाने के लिए कहानी बनाकर अगले दिन पुलिस को बताई।

नामजदों को हिरासत में लिया तो नहीं मिला कोई सबूत
जांच में सामने आया कि आरोपी सुनीता ने जो शिकायत पुलिस को दी थी वह उसने अपने परिचित संदीप से बोल बोलकर लिखवाई थी। पुलिस ने जब सवाल जवाब किए तो उसको पकड़े जाने का डर सताने लगा था। हालांकि, पुलिस ने नामजद भोला और अक्षय को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो पता चला कि मनीष से उनका किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन निकलवाई और आरोपी सुनीता को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed